शराब पीकर गाली गुप्तार कर रहा था युवक, मना करने पर कर दी मारपीट

कैमोर थाना क्षेत्र के बरापार में हुआ विवाद, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

(कटनी) शराब पीकर गाली-गुप्तार करने व उत्पात मचाने से मना करने पर आरोपित ने युवक से मारपीट की वारदात को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। खबर कैमोर थाना क्षेत्र की है जहां बारापार निवासी युवक के साथ मारपीट की गई। थाने पहुंचे पीड़ित शंकर यादव पिता रविशंकर यादव उम्र 38 वर्ष ने पुलिस को बताया कि वारिस उर्फ हर्ष गुप्ता उसके घर के सामने जाकर गाली गुप्तार कर रहा था। जब शंकर यादव ने युवक को अभद्र शब्दों का प्रयोग करने से मना किया तो उसने आक्रोशित होकर विवाद शुरू कर दिया और शंकर यादव से मारपीट करने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उक्त आरोपित के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें