हवाला कांड के मुख्य आरोपी के बेटे की गुंडागर्दी का पहले वीडियो हुआ वायरल
फिर माधवनगर गेट के पास कट्टा और जिंदा कारतूस सहित अपने ड्राईवर के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, लोअर कोर्ट से नहीं मिली जमानत
(कटनी) पहले तो हवाला कांड के मुख्य आरोपी सतीश सरावगी के लड़के पीयूष सरावगी का गाली गलोच करते और धमकाते हुए हुए का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हुआ और उसके बाद कट्टा और जिंदा कारतूस सहित युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पीयूष सरावगी और उसके ड्राईवर को पुलिस ने कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ कर कार्रवाई की है। माधव नगर थाना क्षेत्र के मुख्य चैराहे पर पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करतें हुए एक कार से दो युवकों कों एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवकों में एक तथा कथित हवाला कारोबारी सतीश सरावगी का पुत्र पीयूष सरावगी और दूसरा उसका कार का ड्राइवर बताया जा रहा है। दोनों युवकों को कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह को सूचना मिली थी कि कार में दो युवक कट्टा और कारतूस लेकर बैठे हैं। माधव नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए अनुसार कार को रोककर चैक किया गया जिस पर कार के अंदर बैठे दो युवकों से पूछताछ की गईं और ड्राइवर के बगल से बैठे युवक पीयूष सरावगी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया जहां पर पकड़े गए युवकों के विरुद्ध माधव नगर पुलिस नें अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवकों के पास कट्टा और कारतूस कहां से आया यह भी जानकारी पुलिस जुटा रही है। इससे पूर्व पीयूष सरावगी द्वारा कार से गुजरते हुए गाली गलोच करते और धमकाते हुए हुए का वीडियो सोशल मिडिया में जमकर वायरल हुआ था।
लोअर कोर्ट ने नहीं दी जमानत, भेजा जेल
सूत्रों से खबर आ रही है कि 25, 27 आर्म्स एक्ट के मामले में सतीश सरावगी के पुत्र पियूष सरावगी को लोअर कोर्ट ने ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीयूष सरावगी को गिरफ्तार करने के बाद माधव नगर थाने में काफी गहमा गहमी का माहौल निर्मित हुआ था। पीयूष को माधव नगर पुलिस में नौकरी की सूचना के आधार पर माधव नगर गेट से एक लक्जरी वाहन में कारतूस लोड देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया था। अवैध हथियार रखने के इस हाई प्रोफाइल मामले में पीयूष सरावगी को कटनी लोअर कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे ज्यूडिशयल डिमांड में जेल भेज दिया है।
