नगर परिषद कैमोर द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान
(कैमोर) नगर परिषद कैमोर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 05 जून से 16 जून तक जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नगर परिषद कैमोर द्वारा 3R पार्क में विभिन्न प्रजाति के छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के संदेशो का सम्प्रेषण किया गया है।

इस उपलक्ष्य पर जन जागरूकता रैली निकाल कर पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया गया। क्षेत्रीय अधिकारी म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी को शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्रीमति मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट , पूर्व उपाध्यक्ष अजय शर्मा , मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कटनी का समस्त स्टाफ, स्वच्छता निरीक्षक पी.आर. सिंह, एवरेस्ट महाप्रबंधक, एसीसी के प्रतिनिधि, समाज सेवी पित्रेश पाण्डेय,पार्षद सुरेश परौहा, श्रीमती अनीता सेन, राजेश पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह, अधिवक्ता ब्रम्ह्मुर्ती तिवारी, पत्रकार राजेश सिंघई, संतशरण सिंह, बिहारी लाल यादव, रामकिंकर तिवारी, ऋषिराज दुबे, अमित शर्मा, नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अध्यक्ष श्रीमति मनीषा अजय शर्मा द्वारा लोगों को जल को संरक्षित करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया। श्रीमति मनीषा अजय शर्मा जी अपने सम्बोधन मे कहा की हमे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वनों में आग नहीं लगानी चाहिए और अधिक संख्या मे पौधारोपण करना चाहिए। कैमोर को प्रकृति ने इतनी खूबसूरती से नवाज़ा है और इस रमणीय क्षेत्र की खूबसूरती को बनाए रखना हमारा फर्ज ही नही अपितु हमारा कर्तव्य भी है।

