आखिर कब थमेगी छतरपुर यातायात पुलिस की अवैध वसूली ?
यातायात थाने के सामने बीच सड़क पर जनता को चेकिंग के नाम पर कर रहे प्रताड़ित: चालान की रसीद काटते नहीं जेब खर्च लेकर छोड़ देते वाहन
(छतरपुर) छतरपुर शहर में बीते कई महीनो से बंद चेकिंग के नाम पर वसूली यातायात पुलिस ने फिर चालू कर दी है, छतरपुर शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कर्तव्य निष्ठा से पुलिस के अवसर कम नहीं कर रहे। आए दिन बेलगाम यातायात व्यवस्था के कारण लोग हादसे का शिकार हो रहे लेकिन छतरपुर शहर की यातायात पुलिस थाने के ठीक सामने रोजाना चेकिंग अभियान चालू किए रहती है ।
क्षेत्र से आने वाले सीधे साधे ग्रामीण लोगों को यातायात पुलिस रोक कर भारी भरकम मोटी चालान की राशि जमा करने को कहा जाता है। भारी भरकम राशि वाहन चालक जाम नहीं कर पाए जिस कारण पुलिस खर्चा पानी के नाम पर उनसे राशि वसूल लेती है। पुलिस के द्वारा कोई ना कोई कमी वाहन चालकों की निकाल ली जाती है।
पुलिस को चाहिए कि वह वाहन चालकों को समझाइए एवं कार्यवाही करें लेकिन वह पैसे लेकर के ना ही चालान काटती है कोई कार्यवाही करती है बस वाहन चालकों से राशि वसूल ली जाती है। लोग रोजाना पुलिस के इस रवैया के कारण प्रताड़ित हो रहे। शहर के बुद्ध जीवियों ने पुलिस के आला अफसर से मांग की है कि पुलिस के द्वारा किए जा रहे इस अनैतिक कृत को शीघ्र ही बंद किया जाए।
