रेल्वे ने भोपाल सिंगरौली एवं सिंगरौली निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का लिया निर्णय
(बरही) ट्रेन न. 22165 भोपाल सिंगरौली एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी यह ट्रेन मंगल,बुध,शनि को चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन न. 22166 सिंगरौली भोपाल सप्ताह में तीन दिन मंगल, गुरु, शुक्रवार को चलेगी।
ट्रेन न.22167 रविवार, बुधवार, सिंगरौली से हजरत निजामुद्दीन, 14 जून से चलेगी, ट्रेन न.22168 निजामुद्दीन से सिंगरौली सोमवार.ओर गुरुवार 13 जून से चलाई जाएगी। ट्रेन का मथुरा स्टापेज भी स्वीकृत किया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश तिवारी ने कहा कि रेल्वे के इस निर्णय से कटनी सिंगरौली रेल खंड से यात्रा करने वाले खन्ना बंजारी(बरही) सहित सभी वर्ग के यात्रियों को प्रदेश और देश की राजधानी की यात्रा के सुविधा पूर्ण अवसर बढ़ जाएंगे। रेल्वे का यह कदम राहत कारी और सराहनीय है इसके लिए रेल प्रशासन को उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया है।

