घर से बिना बताए निकली बालिका को रंगनाथ नगर पुलिस ने ढूंढ निकाला

Advertisement

(कटनी) आविदा खान उर्फ रीना पति अब्दुल गफ्फार झर्रा टिकुरिया पाठक वार्ड निवासी द्वारा रंगनाथ थाना मे लापता बालिका की सूचना दी गई थी कि उसकी 14 वर्षीय बालिका 1 जून से लापता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव नें पुलिस अधीक्षक कटनी, अति पुलिस अधीक्षक एवम नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया गया। पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवम वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर द्वारा तुरंत ही टीम गठित की जाकर जिला नीमच रवाना किया गया जो कड़ी मशक्कत के वाद उक्त 14 वर्षीय बालिका को जिला नीमच के केंट थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया जाकर सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया।

परिजन तथा स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई। उक्त बालिका की दस्तायबी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव, सहायक उपनिरीक्षक मथुरा प्रसाद, प्रधान आरक्षक गोविन्द प्रसाद पड़रहा, आरक्षक नवीन शुक्ला, महिला आरक्षक आरती सैयाम की सराहनीय भूमिका रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें