पुरानी जल संरचनाओं को नया जीवन देने में जुटे हैं जिले के ग्रामीणजन

“जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत गाँव-गाँव में हो रहा है जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार

(ग्वालियर) जिले के किसी गाँव में पुराने तालाब को गहरा करने तो किसी गाँव में चैकडेम एवं किसी गाँव में शांतिधाम के नजदीक घाट निर्माण तो किसी गाँव में स्टॉप डैम बनाने का काम ग्रामीणजन कंधे से कंधा मिलाकर कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की पहल पर चलाए जा रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जिले में पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार एवं नई संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।

जिले की जनपद पंचायत मुरार की ग्राम पंचायत दयेली के अंतर्गत सिकरौदा फुटकर तालाब को गहरा करने में ग्रामीणजन कंधे से कंधा मिलाकर जुटे हैं। इसी तरह ग्राम दुगनावली के ग्रामीणजन चैकडेम निर्माण में सहयोग दे रहे हैं। जनपद पंचायत भितरवार के ग्राम मोहनगढ़ के निवासी अपने गाँव के शांतिधाम के पास जल संरचना के समीप घाट बनाने में जुटे हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें