नीति आयोग के सीईओ द्वारा आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों के जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई।
(झाबुआ) नीति आयोग के सीईओ द्वारा आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों के जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम सुशासन के लिए एक टेम्पलेट है जिसका उद्देश्य ब्लॉकों के विकास में तेजी लाना है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और संबद्ध सेवाओ, सामाजिक विकास और बुनियादी ढाचे जेसे प्रमुख सामाजिक-आर्थिक विषयों में बुनियादी सेवाओ को शामिल किया गया है। नीति आयोग के सीईओ द्वारा ब्लॉक स्तर पर 39 इंडिकेटर पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में इन संकेतको के संबंध में लक्ष्य पूर्ति करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए एवं उनमे अधिक से अधिक सुधार करने हेतु सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गये ।
कार्रवाई बिन्दु:- ब्लॉक प्रमुखों के प्रशिक्षण आवश्यकता विश्लेषण हेतु नामांकन भेजें जाने की तिथि 10 जून 2024, संपूर्ण ब्लॉक विकास रणनीति की समीक्षा 20 जून 2024, लक्ष्य संतृप्ति के लिए विकसित जिला कार्ययोजना 24 जून 2024, लक्षित संतृप्ति अभियान का शुभारंभ एवं कार्यान्वयन 1 जुलाई 2024, क्षेत्रीय कार्यशालाओं के लिए अनुसूची योजनाः पीवीटीजी और एनाईवोल्यूशन 30 जून 2024, क्लाइमेट स्मार्ट ग्राम पंचायत पर योजना शुरू करने की तिथि 1 जुलाई 2024, एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलों की पूर्ण नियुक्ति 15 जुलाई 2024, फ्रंटियर फिफ्टी हस्तक्षेप का आरंभ 15 अगस्त 2024।
बैठक में जिले से कलेक्टर नेहा मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, अपर कलेक्टर श्री एस एस मुजाल्दा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा एवं संबधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
