जबलपुर पहुँचने पर पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा की पहली उड़ान का जबलपुर में हुआ भव्य स्वागत डुमना एयरपोर्ट पर आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम

Advertisement

(जबलपुर) पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा की पहली उड़ान का आज गुरुवार को भोपाल से जबलपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस विमान को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सुबह भोपाल के राजा भोज अंतर्राष्‍ट्रीय विमानतल पर आयोजित समारोह में प्रदेश के पर्यटन महत्व के प्रमुख शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने शुरू की गई पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के शुभारम्भ के अवसर पर हरी झंडी दिखाकर जबलपुर रवाना किया था। डुमना एयरपोर्ट पर इस उड़ान को वॉटर सेल्‍यूट दिया गया। पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा की यह पहली उड़ान थी। पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा के स्वागत में डुमना एयरपोर्ट पर वृहद कार्यक्रम आयोजन किया गया।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुये इस कार्यक्रम में सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सर्व श्री अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, सन्तोष बरकड़े एवं नीरज सिंह, मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रवि किरण साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, पूर्व विधायक श्रीमती नंदिनी मरावी आदि मौजूद थे। इस अवसर पर पर्यटन वायुसेवा के टिकिट काउंटर का शुभारंभ भी किया गया। पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा की पहली उड़ान से भोपाल से छ: यात्री जबलपुर पहुंचे और यहां से चार यात्रियों ने रीवा का सफर तय किया। कार्यक्रम के समापन पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह एवं सभी अतिथियों ने फ्लाइट को डुमना एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रीवा रवाना किया। जबलपुर से अशोक पंवार एवं भोपाल से सवार तीन यात्री इस उड़ान से रीवा रवाना हुये।

छोटे शहरों के विकास को गति देगी पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा – लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह


 

पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा की पहली उड़ान के स्वागत में डुमना एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने इस सेवा की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आवश्यकताओं को समझते हुये यह महत्वपूर्ण सौगात प्रदेशवासियों को दी है। श्री सिंह ने कहा कि बदलती हुई परिस्थितियों में कनेक्टिविटी का बहुत अधिक महत्व है और ऐसी स्थिति में जिन शहरों की सड़क, रेल एवं वायु परिवहन के माध्यम से कनेक्टिविटी बढ़ी है, विकास के दृष्टिकोण से ऐसे शहरों के आगे आने की संभावनाएं भी और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन एवं धार्मिक आस्था के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण प्रदेश है। इसलिए आस्था के केंद्र जाने वाले नागरिकों को सुविधा प्रदान करने की दिशा में पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा मील का पत्थर साबित होगी। इसके माध्यम से नागरिक प्रदेश के पर्यटन के प्रमुख केंद्रों से ही नहीं बल्कि अन्य शहरों से भी बेहतर रूप से जुड़ सकेंगे।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि एक समय था जब हवाई सेवा को विलासिता का साधन माना जाता था लेकिन अब हवाई सेवा के बगैर किसी भी शहर के विकास की कल्पना करना बेमानी है। श्री सिंह ने जबलपुर को खूबसूरत एयरपोर्ट की सौगात देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुये कहा कि इसकी बदौलत हमें यह कहने का अवसर भी मिला है कि जबलपुर हवाई सेवाओं की दृष्टि से सभी सुविधाओं से युक्त शहर है। लोक निर्माण मंत्री ने इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों की ओर से नागरिकों को आश्वस्त किया कि न केवल जबलपुर बल्कि सम्पूर्ण महाकौशल क्षेत्र और प्रदेश के विकास में उनकी जो भी भूमिका हो सकती है उसका निर्वाह करने में कोई भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने अपने संबोधन के आखिर में एक बार फिर पीएमश्री वायुसेवा की सौगात देने पर एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ यादव को साधुवाद देते हुए नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह वायु सेवा शहरवासियों के लिए न केवल सुविधायें बढ़ाएगी, बल्कि उनकी आवश्यकताओं को पूर्ति भी करेगी।

प्रदेश के विकास में मील का पत्‍थर साबित होगी वायु सेवा – सांसद


कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित सांसद श्री आशीष दुबे ने पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा की उड़ान को बदलते भारत की और विकसित होते मध्यप्रदेश की उड़ान बताया। उन्होंने पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को साधुवाद देते हुये कहा कि इस वायु सेवा को शुरू कर प्रदेश के विकास की दिशा में एक और मील का पत्थर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हवाई चप्पल पहने वाले व्यक्ति को भी हवाई यात्रा कराएंगे। प्रधानमंत्री के इस स्वप्न को साकार करने का कार्य मध्यप्रदेश सरकार कर रही है। सांसद श्री दुबे ने कहा कि आज के समय में जब समय सबसे अधिक मूल्यवान है और देश कम समय में अधिकतम कार्य करने की अवधारणा पर आगे बढ़ रहा है तब एयर कनेक्टिविटी सबसे आवश्यक हो गई है। उन्होंने अपने संबोधन में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के सांसद रहते सड़क, रेल एवं वायु परिवहन के क्षेत्र में हुये कार्यों का उल्लेख करते हुये कहा कि इनके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं और अब जबलपुर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सांसद श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा आर्थिक, धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस वायुसेवा का और विस्तार होगा। श्री दुबे ने पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा की शुरुआत पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को बधाई दी तथा विश्वास दिलाया कि सभी जनप्रतिनिधि जबलपुर को विकसित शहर बनाने का सपना पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।

छोटे शहरों तक कम समय और कम खर्च में पहुंचने का होगा सपना पूरा- महापौर


महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में नवीन आयामों की स्थापना हो रही है। श्री सिंह ने प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहरों को एयर कनेक्टिविटी प्रदान करने पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा शुरू करने के लिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की छोटे शहरों में कम समय मे और कम खर्च में पहुंचने का सपना मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पूरा किया है । महापौर श्री अन्नू ने कहा कि धीरे-धीरे विकसित होने वाले छोटे शहरों, गांवों और कस्बों में हवाई यात्रा के माध्यम से कम समय में पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है, जो केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। उन्होंने जबलपुर को खूबसूरत और सर्वसुविधायुक्त हवाई अड्डा सहित अनेक सौगातें उपलब्ध कराने का श्रेय प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह को देते हुये विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ यादव के एवं लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के नेतृत्व में प्रदेश और जबलपुर बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने जबलपुर को महानगर बनाने तथा इसे इंदौर और भोपाल से ज्यादा विकसित शहर बनाने का सभी जनप्रतिनिधियों का संकल्प भी अपने संबोधन में दोहराया। क्रमांक/1978/जून-163/जैन

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें