अपर कलेक्टर ने की उचेहरा के भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा

Advertisement

(सतना)) अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने गुरुवार को उचेहरा विकासखंड के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर नर्मदा घाटी विकास की बरगी नहर की शाखा नहरों एवं डिस्ट्रीब्यूटरी के लिये भू-अर्जन कार्य की समीक्षा की। इस मौके पर अपर कलेक्टर ने कहा कि बरगी परियोजना सतना के किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने की महत्वपूर्ण योजना है। कार्यों में गति देकर समय-सीमा में भू-अर्जन के प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होने संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक और पटवारियों से आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर उनका निराकरण किया। इस मौके पर भू-अर्जन अधिकारी और एसडीएम उचेहरा सुधीर कुमार बैक उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें