जल गंगा संरक्षण कार्यक्रम के तहत जन अभियान परिषद एवम जन सहभागिता से किया जा रहा हैं तालाब गहरीकरण का कार्य

Advertisement

(टीकमगढ़) जल गंगा संरक्षण कार्यक्रम के तहत विकास खंड बल्देवगढ़ के ग्राम सूरजपुर के खैरा तालाब पर म प्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था जन सन्कलप जनकल्याण सेवा समिति के वैनर तले मुजरा जन कल्याण समिति, छत्रपति शिवाजी जन कल्याण समिति, ह्यूमन सोसायटी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी छात्र, ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव व आस पास के लगभग 12 ग्राम के किसानों के द्वारा जन सहभागिता से तालाब गहरीकरण कार्य में कलेक्टर अवधेश शर्मा, जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार, एपीओ श्री समाधियां जी, एई रोहित संगरिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कुमारी महक खत्री, विकास खंड समन्वयक ललित शर्मा, नवांकुर संस्था प्रमुख पुष्पेन्द्र सिंह यादव, अवधेश शुक्ला, बृजबहादुर कुशवाह, मनोहर केवट, मनमोहन शुक्ला, परामर्शदाता मनोज सक्सेना, द्वारका तिवारी, रामबिहारी पटेरिया, रवि किरण राय क्लस्टर मोबलाईजर नीरज पटेरिया अरविन्द चढ़ार सहित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सहित किसान बन्धुओं ने गहरी करण कार्य में सहभागिता की।

ज्ञात हो कि उक्त कार्य विगत तीन दिवस से संचालित है जिसमें किसान बन्धुओं द्वारा आपसी जन सहभागिता से उक्त कार्य किया जा रहा है। यह कार्य दिनांक 15/6/2024 तक संचालित किया जायेगा ।

गहरी करण के महाअभियान मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति भारती मिश्रा, ने भी इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी की।कलेक्टर महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को गहरी करण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
          टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें