कटनी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को पूरे देश ने जाना कटनी के ब्रज किशोर मिश्रा ने जीता प्रथम स्थान

Advertisement

(कटनी)  कटनी जिले सहित प्रदेश के तमाम छोटे बड़े जिलों सहित देश के कोने – कोने से हजारों प्रतिभागी कटनी के गौरवशाली इतिहास और यहां की विशेषताओं पर आधारित ‘‘कटनी को जानें’’ ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। 10 जून से प्रारंभ इस प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागी रोजाना अलग- अलग विषयों पर आधारित 10 आसान प्रश्नों का उत्तर दे रहे हैं और इनमें से सही उत्तर देने वाले विजेताओं में से 5 भाग्यशाली विजेता रोजाना साढ़े पांच हजार रूपये की पुरुस्कार राशि भी जीत रहे हैं।साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए प्रतिभागी  कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की विशेष पहल पर आयोजित यह प्रतियोगिता संपूर्ण भारत वर्ष में कटनी के प्रमुख पर्यटक, प्राकृतिक और धार्मिक स्थलों के महत्व और पुरा वैभव सहित नैसर्गिक संदरता से पूरा देश परिचित हो रहा है। ऐतिहासिक तौर पर प्रसिद्ध और स्वतंत्रता संग्राम के साक्षी रहे विजयराघवगढ़ किले से संबंधित ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता में सवाल पूछे गये विजयराघवगढ़ का ऐतिहासिक किला राजा प्रयागदास ने बनवाया था। इस किले के राजा सरजूप्रसाद ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरूद्ध लडाई लडी थी। कटनी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित यह किला प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध होने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से रूबरू हुए। आयोजित क्विज प्रतियोगिता मे 445 प्रतिभागियों मे भाग लिया जबकि 761 लोंगो द्वारा प्रतियोगिता को देखा गया।  गुरुवार की प्रतियोगिता के विजेता बने कटनी निवासी ब्रज किशोर  प्रतियोगिता के चौथे दिन का परिणाम आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे घोषित किया गया। जिसमें कटनी पाठक वार्ड के ब्रज किशोर मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। गुरूवार की आयोजित क्विज प्रतियोगिता में ईश्वरीपुरा वार्ड कटनी निवासी आकांक्षा जायसवाल ने दूसरा और ईपीईएस भुड़सा निवासी यशोदा कोरी नें तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि दो सांत्वना पुरस्कर क्रमशः सागर निवासी हर्षित और ग्राम बडारी तहसील विजयराघवगढ़ निवासी आश्चर्य तिवारी ने जीते।प्रतिभागी हुए पुरस्कृत   आयोजित कटनी को जानो प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने शुक्रवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों द्वारा इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को शैक्षणिक जीवन के लिए बहुत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को कटनी के बारे में कई ज्ञानवर्धक जानकारियां हासिल होने की बात कही जाकर कलेक्टर श्री प्रसाद, जिला प्रशासन, के प्रति आभार जताया गया। उल्लेखनीय है कि विजेता प्रतिभागियों को कमशः 2 हजार, 15 सौ एवं 1 हजार की तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच-पांच सौ रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें