जल गंगा संवर्धन अभियान से कूप को मिला नया रुप

Advertisement

(सतना)राज्य शासन द्वारा संचालित जल गंगा अभियान के तहत जिले की जल संरचनाओं के संवर्धन-संरक्षण की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत नदी, तालाब, चेक डैम, नालों की साफ सफाई का कार्य को जनभागीदारी से किया जा रहा है। कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सोहावल विकासखंड के ग्राम कोठरा में स्थित कूप सफाई कर और निर्माण कार्य कराकर कूप का जीर्णोद्धार किया गया। मरम्मत और रंगाई पुताई हो जाने कूप को एक नया रुप मिला है। सार्वजनिक पेयजल कूप की मरम्मत होने से जल स्तर बना रहेगा। ग्रामीणों को ग्राम की पेयजल एवं निस्तारी जल की समस्या से निजात मिलेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें