पर्यावरण प्रबंधन हेतु महिला बाल विकास टीकमगढ द्वारा आयोजित किये गए कार्यक्रम एवं गतिविधियां

Advertisement

(टीकमगढ़)पर्यावरण प्रबंधन को जन-जन कि चेतना का विषय बनाने के उद्देश्य से समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में महिला एवं बाल विकास द्वारा शासकीय कार्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में पौधा रोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पौषण से भरपूर फलों के पौधों जैसे आम, अमरूद, जामून नीबू, मुरिंगा की फली का पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ का कार्यक्रम भी प्रत्येक ग्राम हेतु आयोजित किये गये। भीषण गर्मी व पानी की अनुउपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से सीड बॉल (जिसके लिए पूर्व से चयनित बीजों को मिट्टी के आवरण से ढकी छोटी बॉल के रूप आगामी वर्षा ऋतु हेतु तैयार किया जाता है)। घटता जमीनी जल स्तर व बढ़ते हुए तापमान को कम करने के लिए वृक्षारोपण ही सर्वोत्तम व सहज उपाय है। आगामी 10 जून तक विश्व पर्यावरण की गतिविधियां आजोजित की जा रही हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें