कलेक्टर श्री प्रसाद की अभिनव पहल पर क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से देश भर के लोगों को मिल रही कटनी के पर्यटन स्थलों की जानकारी
संपूर्ण भारतवासी क्विज में भाग लेकर जीत रहे साढ़े पांच हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि क्विज प्रतियोगिता के शानदार एक सप्ताह पूर्ण
(कटनी) कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की विशेष पहल और प्रयासों से 10 जून से एक बार फिर प्ररंभ की गई कटनी को जानों क्विज क्विज प्रतियोगिता के माध्यू से समूचा देश हमारी कटनी के पर्यटन महत्व के स्थलों सहित गौरवमयी इतिहास, समृद्धशाली सांस्कृतिक, साहित्यिक और भौगौलिक विरासत सहित कई विशेषताओं से एक बार पुनः परिचित हो रहा है। जिला प्रशासन कटनी द्वारा प्रारंभ की गई ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से कटनी जिले के पर्यटन महत्व के प्राकृतिक स्थलों को और भी बेहतर और नए सिरे से परिचित कराया जा रहा है।कटनी को जानो ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के संबंध में कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कटनी जिले के गौरवपूर्ण इतिहास, विशेषताओं और विशेषकर कटनी के महत्वपूर्ण पर्यटन और प्राकृतिक स्थलों समूचे देश के आम जनमानस और नई पीढ़ी को परिचित कराना है। सोमवार 10 जून से प्रारंभ हुई इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के एक सप्ताह पूर्ण होने जा रहे है। यह प्रतियोगिता शनिवार, रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर शेष सभी दिवस प्रतिदिन आयोजित की जाएगी।भौगोलिक केेन्द्र बिंदु करौंदी, बिलहरी, रूपनाथ धाम सहित वियजराधवगढ किला से रूबरू हुए नागरिकसोमवार 10 जून को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भौगोलिक केन्द्र बिंदु करौंदी के संबंध मे प्रश्न पूछे गए थे जबकि 11 जून की प्रतियोगिता कटनी की ऐतिहासिक पुष्पावती नगरी बिलहरी के पुरावैभव और विरासत पर पर केन्द्रित थी। बुधवार की प्रतियोगिता बहोरीबंद तहसील के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल रूपनाथ धाम की रोचक जानकारियों से अवगत कराया गया। इसी प्रकार गुरूवार को विजयराघवगढ़ के ऐतिहासिक किले पर तथा शक्रवार को मां कंकाली दवेी मंदिर तगवां एवं श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बहोरीबंद पर आधारित है जिसका जवाब सोमवार रात्रि 12 बजे तक दिया जा सकता है।आकर्षक पुरस्कार राशिप्रतिदिन प्रस्तुत सही जवाब के आधार पर रेंडमली विजेताओं का चयन किया जाएगा। जिसमें प्रथम स्थान में आने वाले प्रतिभागी के लिए 2000 रूपए, द्वितीय, तृतीय स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागी को क्रमशः 1500 एवं 1000 सहित पांच-पांच सौ रुपए के दो सांत्वना पुरुस्कार राशि निर्धारित की गई है।प्रतियोगिता बच्चों और युवाओं के लिए लाभकारीउल्लेखनीय है कि कटनी को जानो प्रतियोगिता बच्चों और युवाओं के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से नई और युवा पीढ़ी कटनी के कई अनछुए पहलुओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
