त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल जुहा की नमाज सम्पन्न

(हरदा) ईद की नमाज स्थानीय ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में परम्परागत तरीके से अदा की गई। ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को ईद की बधाई देते नजर आए ।

ईदगाह में ईद की नमाज मुफ्ती मोहम्मद रिजवान तथा खेड़ीपुरा मोहम्मदी मस्जिद में मौलाना मिनाजुल कादरी ने अदा कराई। देश में अमन शांति की दुआएं की गई । उसके बाद लोग अपने-अपने घर आकर बकरों की कुर्बानी दी। ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज आज अदा हुई । त्योहार को लेकर रविवार को बाजार में देर रात तक रौनक रही। तैयारियों में जुटे लोगों ने बाजार से जमकर खरीदारी की।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
  RPKP INDIA NEWS
               हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें