मैहर नगरपालिका को जल गंगा सवर्धन अभियान में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर आल्हा तालाब मे मनाया गया व्रहद समारोह

(मैहर) मध्यप्रदेश जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सम्पूर्ण मध्यप्रदेश मे यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 16 जून तक चलायमान रहा। जिला मैहर मे भी मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, कलेक्टर रानी बाटड, अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एस डी एम विकास सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष शीतल नितिन ताम्रकार, मैहर सी एम ओ लाल जी ताम्रकार, सभी नगर पालिका के पार्षद गण, एन जी ओ संस्थान, समाजसेवी, पत्रकार साथी, शारदा प्रबन्धक कमेटी के सदस्य गण, नगरपालिका के सफाई कर्मचारी, आदि के अतुलनीय सहयोग से मध्यप्रदेश जल गंगा सवर्धन अभियान मे नगरपालिका में प्रथम स्थान अर्जित किया।
उसी परिपेक्ष में आल्हा तालाब पर वृक्षारोपण , गंगा दशहरा पर नमामि गंगे की दीप आरती, परिक्रमा, आरक्रेस्ट्रा, सेवार्थ सम्मान, मुख्यमन्त्री उद्बोधन, आदि का कार्यक्रम समारोह रखा गया। इस अवसर पर मैहर कलेक्टर रानी बाटड, अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एस डी एम विकास सिंह, मैहर सी एम ओ लाल जी ताम्रकार, संतोष सोनी, नितिन ताम्रकार , जितेंद्र पटेल, दया राम शुक्ला, आकाश अग्रवाल, बालेंद्र पाण्डेय, स्वदीप सिंह, चंदन सिंह, अभिषेक सिंह, मनोज प्रजापति, रामेश्वर प्रसाद तिवारी, सत्यभान पटेल, अशोक चौबे, सनत गौतम, देवेंद्र पाण्डेय, जयन्ती महेश तिवारी, संगीता अग्रवाल, विष्णु चौरसिया, अरुण तनय मिश्रा, मैहर जे ई त्रिपाठी जी, प्रभात दिवेदी, संजय पाण्डेय, राजेश बढोलीया, छोटू मैनी, संजू जादवानी, अखिल अग्रवाल, अजीत प्रजापति, ब्रज किशोर मिश्रा, रावेंद पटेल, राहुल पटेल, मनोज शुक्ला, विनोद चौरसिया, अनिकेत पाल, अजय मिश्रा, शोभा मिश्रा, राजकुमार विश्वकर्मा, धीरज त्रिपाठी, दीप्ति सिंह, शैलेंद्र सिंह, संचालन कर्ता राजललन मिश्रा, अंजू पाण्डेय, प्रेमलता शुक्ला, समीक्षा मिश्रा, पत्रकार रवींद्र सिंह( मंजू सर), गोवर्धन गुप्ता, शनि जैसवाल, रमेश नामदेव, राकेश बढोलीया, अजय सनाढ्य आदि के साथ सफाई कर्मचारी, नगरपालिका पार्षद गण, समाजसेवी उपस्थित रहे।
वेद विधालय के आचार्य द्वारा गंगा दशहरा पर गंगा मैया का पूजन अर्चन कराया गया। रंगोली की साज सज्जा, कलश, दीपक जलाये गए। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा इस जल सवर्धन अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए सहयोग कर्ताओ को प्रमाण पत्र के साथ सम्मान प्रदान किया। स्वागत उद्बोधन मैहर सी एम ओ एवं आये हुए सभी का स्वागत सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी ने एवम सभी के प्रति सम्मान उद्बोधन मैहर कलेक्टर श्री मति रानी बाटड ने किया।
रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम कहती है कि मैहर जिला को जल सवर्धन अभियान में मध्य प्रदेश मे नगरपालिका में प्रथम स्थान प्राप्त होना मैहर जिला विधायक श्री कांत चतुर्वेदी, मैहर कलेक्टर रानी बाटड, नगरपालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, उपाध्यक्ष शीतल नितिन ताम्रकार, मैहर सी एम ओ , सभी एन जी ओ, समाजसेवियो सभी पार्षद गणों, सफाई कर्मचारी, समाजसेवियो, पत्रकार साथी, शारदा प्रबंधक कमेटी आदि के सयुक्त एकीकरण से यह हो पाया है। मैहर वाली शारदा माता ऐसे ही विकास की नई इबारत से मैहर का नाम अलंकृत होता रहे।