अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष का 21 जून को होगा जबलपुर आगमन, आवश्यक तैयारियां हेतु बैठक सम्पन्न

(जबलपुर) अखिल आर्यावर्त संघ एवं अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के अंतराष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष दिनेश दादा पाटिल जी के 21 जून को जबलपुर आगमन पर व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक पहलवान बाबा मंदिर रांझी में संपन्न हुई जिसमें उनके प्रथम जबलपुर आगमन पर स्वागत एवं विश्राम व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की प्रांत बैठक इत्यादि पर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय महामंत्री पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने व्यवस्थाओं का वितरण किया तथा कार्यकर्ताओं को देश और धर्म की सेवा और सुरक्षा हेतु हमेशा तत्पर रहने कहा तथा सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने कहा।

इस बैठक में कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, आशीष विश्वकर्मा, दीपक दुबे, सोनू सतनामी, सोनू सोनकर, दिलीप वर्मा, महेश दत्त शास्त्री, आशुतोष पाठक, नितिन राठोड़,अभिलाष पराग,नितेश ठाकुर, निक्की डहेरिया, देवकुमार परोहा, विकास भरद्वाज, जयदीप छपेल, दीपक पटेल, यश सोनकर, प्रिंस आनंद, राहुल चौधरी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

✍️ (मुरारीलाल तिवारी)
  RPKP INDIA NEWS
               जबलपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें