ईद उल अजहा त्याग और बलिदान के पर्व पर मुल्क की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

Advertisement

(विजयराघवगढ़) मुस्लिम संप्रदाय के सबसे बड़े पर्व में से एक ईद उल अजहा जो त्याग और बलिदान पर्व कहलाता है, जिसे मनाने के लिए समूचे क्षेत्र के मुस्लिम संप्रदाय के लोग बड़ी संख्या में युवा, वृद्ध व बच्चे नई सज धज के साथ ठीक आठ बजे ईद गाह मस्जिद पहुंचे। जहां टीकर के पेस इमाम हाफिज फिरदौस आलम साहब द्वारा नमाज अदा कराई गई एवं मुल्क के अमन चैन भाई चारा के लिए दोनों हाथ फैलाकर दुआ मांगी गई।

इसके उपरांत मस्जिद से बाहर निकल कर सलाम दुआ में एक दूसरे के साथ मिलकर मुबारकबाद दिए जहां पारंपरिक ढंग से बड़ी संख्या में हिंदू भाइयों के साथ मुस्लिम संप्रदाय के तमाम लोग भी उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर बंजारी त्रिपुरा रोलर राजा नगर नदी पार आजाद चौकीदार मोहल्ले से हजारों लोगों में सदर शहजाद हुसैन मोहम्मद रोशन अली मोo सिकंदर मोo आजाद चच्चा हाफिज शान मोहम्मद शेख अब्दुल मोo हासिम नूर मोहम्मद सिद्दीकी सकील मास्टर मोo जुबैर मोo माजिद मोo नसीम मोo लईक राजू भाईजान बबलू खान मोo सैफी खान मोo अल्ताफ छोटे चच्चा इस्माइल खा मोo मुल्ताज इसके बाद अपने अपने घरों में नबी इब्राहिम अदाकार कुर्बानी दी गई। एस डी ओ पी सिंह के साथ समस्त पुलिस बल व सुरक्षा समिति नगर परिषद का समस्त स्टाप सहित अन्य लोगो की उपस्थिति रही। इसके उपरांत अपने घर पहुंच कर नवी इब्राहिम अदाकार अपने-अपने घर में कुर्बानी दी गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा नगर में साफ सफाई पेयजल व्यवस्था एवं एस डी ओ पी के निर्देशन में पुलिस विभागद्वारा सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
       विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें