जल निगम पाइपलाइन की कार्ययोजना अन्य विभागों के साथ साझा करे

Advertisement

कलेक्टर मैहर ने की जल जीवन निगम के कार्यों की समीक्षा

(सतना)  कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार मैहर में जल जीवन निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे पेयजल संबंधी कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन निगम के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के संबंध में जानकारी ली। जल जीवन निगम के अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन निगम के अलावा क्षेत्र में अन्य शासकीय विभागों द्वारा भी विकास के कार्य किये जा रहे हैं। विभिन्न विभागों द्वारा खुदाई का कार्य करने के दौरान जल जीवन निगम की डाली गई भूमिगत पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। जिससे पाइपलाइन बिछाने का कार्य बाधित हो रहा है। इस पर कलेक्टर श्रीमती बाटड ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल बना कर कार्य करें। दोनो विभाग के हुए नुकसान को आपसी समझौते से सुधार करें। कलेक्टर ने कहा किजल जीवन निगम द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन का नक्शा और प्लान संबंधित विभागो से साझा न करने की वजह से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति बार-बार निर्मित हो रही है। जल निगम को संबंधित विभाग को नक्शा और प्लान साझा करने के निर्देश दिए। उन्होने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पाइपलाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़को की मरम्मत करवाई जाये। साथ ही वाटर बाडी डैम, तालाब से कम से कम 20 से 25 मीटर की दूरी से पाइपलाइन डाली जाए। बैठक में जल जीवन निगम, बीएसएनएल, पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत, एनएचआई, एमपीआरडीसी एवं एल एंड टी कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें