मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल की मौजूदगी में जारवाही के तालाब परिसर में चला सफाई अभियान श्रमदान एवं दीपदान कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का दिया संदेश

Advertisement

(कटनी) जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी के अवसर पर विगत दिवस मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं छात्र – छात्राओं की मौजूदगी में जरवाही स्थित तालाब परिसर और मंदिर के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक श्री जायसवाल द्वारा स्थानीय जानो के साथ मिलकर मंदिर एवं तालाब परिसर के आस-पास श्रमदान कर स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश प्रसारित किया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण हेतु रंगोली बनाई जाकर तालाब में दीपदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान  मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जनपद पंचायत  प्रदीप सिंह, स्थानीय सरपंच, सचिव, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था के अध्यक्ष  हीरामणि हल्दकार, सचिव देवेंद्र हल्दकार, समिति के सदस्य गण, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं सहित परामर्शदाता  संयोगिता मिश्रा, अमित कुमार तिवारी, रामानुज पांडेय, विनीत सौंधिया सहित अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें