पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत जिले के किसानों के खातों में 17 वीं किस्त की 34 करोड़ 93 लाख 56 हजार राशि अंतरित

Advertisement

(रतलाम)  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने  देश भर के किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त की राशि अंतरित की। इस अवसर पर रतलाम जिले के 1 लाख 74 हजार किसानों के बैंक खातों में 34 करोड़ 93 लाख 56 हजार रुपए राशि अंतरित की गई।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा-सुना गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई, उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान, एसएलआर श्री अभिषेक मालवीय तथा किसानबंधु उपस्थित थे।क्रमांक-86/608/2024

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें