मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी: मुख्य सचिव से डीजीपी तक बदल जाएंगे कई अधिकारी, परफारमेंस के आधार पर मिलेगी जिम्मेदारी

Advertisement

(छतरपुर) मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी चल रही है। मुख्य सचिव व डीजीपी से लेकर मैदानी कर्मचारियों तक व्यापक स्तर पर फेर बदल संभव है। तबादला सूची में कुछ जिलों के कलेक्टर-एसपी के नाम भी शामिल हो सकते हैं। मुख्य सचिव के तौर पर हाल ही में सीएमओ में अपर मुख्य सचिव बनाए गए डॉ. राजेश राजौरा का नाम प्रमुखता से चल रहा है। जबकि नए डीजीपी के तौर पर इीओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा और डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार का नाम चर्चा में है। वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना का कार्यकाल 2 मार्च 2024 को समाप्त हो चुका है। नवंबर में वह रिटायर हो रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव के बाद नए सिरे से प्रशासनिक जमावट करना चाहते हैं। सीएम ने इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री सचिवालय से की है। वह मंत्रालय और मैदानी स्तर पर भी नए सिरे से अफसरों की पोस्टिंग करना चाहते हैं।

प्रशासनिक तबादले
अधिकारियों कर्मचारियों के छह माह के कामकाज के आधार पर किया जाएंगे। आईएएस डॉ राजेश राजौरा को मुख्य सचिव बनाया जाना लगभग तय है। यही कारण है कि दो माह पहले उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है। ताकि, सरकार की प्राथमिकताएं और विभागों से समन्वय बना सकें। पहले भी मुख्य सचिव के रिटायरमेंट से पहले नए मुख्य सचिव को मंत्रालय में ओएसडी बनाया जाता रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव व आईएएस रजौरा के बीच पिछले कुछ महीनों से बेहतर तालमेल है। सीएम ने जब अपर मुख्य सचिवों को संभागों को जिम्मेदारी सौंपी तो डॉ. राजौरा को गृह संभाग उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी थी। गृह, कृषि और शिक्षा विभाग में रहते डॉ राजौरा ने सरकार की नीतियों को बेहतर तरीके से लागू किया है। छह बार कृषि कर्मण अवार्ड भी दिलाए।

डॉ. राजौरा से सीनियर 5 आईएएस अफसर
एमपी में डॉ. राजौरा से ज्यादा सीनियर पांच आईएएस अफसर हैं। इनमें 1989 बैच के अनुराग जैन और आशीष उपाध्याय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जबकि 1988 बैच के संजय बंदोपाध्याय अगस्त में ही रिटायर होने वाले हैं। मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा छह माह की एक्सटेंशन में है। 1989 बैच के मोहम्मद सुलेमान, जेएन कंसोटिया और प्रशासन अकादमी के डीजी विनोद कुमार सुपरसीड होंगे।

इकबाल सिंह बैंस को सौंपी थी जिम्मेदारी
मार्च 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने के बाद शिवराज सिंह चौहान चौथी बार सीएम बने तो मुख्य सचिव एम.गोपाल रेड्‌डी को हटाकर इकबाल सिंह बैंस को जिम्मेदारी सौंपी। इसके लिए 1984 बैच के अधिकारी एपी श्रीवास्तव, पीसी मीना, जयदीप गोविंद, राधेश्याम जुलानिया, दीपक खांडेकर और 1985 बैच के प्रभांशु कमल को सुपर सीड किया गया था।

✍️ (पंकज पराशर)
RPKP INDIA NEWS
           छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें