खेत में लहलहा रहे थे गांजा के पौधे, पुलिस की टीम ने मारा छापा
बरन महगवां में हो रही थी नशे की खेती, कार्रवाई से मचा हड़कंप
(कटनी) अब तक आपने कटनी में गांजे की बिक्री, तस्करी के किस्से कई बार सुने होंगे, लेकिन बरही थाना क्षेत्र के ग्राम बारनमहगवा में गत दिवस गांजे की खेती पकड़े जाने से पूरे जिले में खलबली मच गई है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के लीडरशिप में गांजा तस्करी और बिक्री के खिलाफ बीते दिनों कई कार्यवाहियां देखने को मिली लेकिन गांजे की खेती पहली बार पकड़ी गई है। सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए आरोपी ने अपने खेत में अन्य फसलों के साथ गांजे की खेती भी कर रखी थी। उसके द्वारा बड़े पैमाने पर गांजे की खेती करने की योजना बनाई जा रही थी। इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब हो जाता पुलिस ने उसे दबोच लिया।
बरही थाना क्षेत्र के ग्राम बरनमहगवा में गांजे की खेती किए जाने की सूचना मुखबिर के द्वारा पुलिस को मिली थी सूचना गंभीर होने के कारण खलबली मच गई। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने के बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन को दी गई, जिसके बाद एसपी श्री रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ एसडीओपी के पी सिंह के द्वारा गांजे की खेती पकड़ने के लिए बरही और खितौली पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजे वाले खेत की तलाश करते हुए काफी मशक्कत और घंटो तक खाक छानने के बाद आखिर कार गांजे की खेती करने वाले आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बरही थाना क्षेत्र के ग्राम बरनमहगवा निवासी 63 वर्षीय शीतल प्रसाद पिता स्वर्गीय राम प्रसाद तिवारी के द्वारा उमराड नदी के समीप स्थित अपने खेत में अन्य फसलों के साथ गांजे के पौधे भी लगाए गए थे। खेत में एक झोपड़ी भी बनी थी। झोपड़ी के आसपास अधिकतर गांजे के पौधे लगे हुए थे। 16 जून की शाम लगभग 5 बजे जब पुलिस ने जब वहां रेड मारी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया पुलिस के द्वारा आरोपी शीतल प्रसाद तिवारी के खेत से लगभग आधा सैकड़ा बड़े गांजे के लहलहाते पौधे पकड़े गए हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि कई पौधे ऐसे थे जो की साइज में छोटे थे, जिन्हें पुलिस ने जप्त नहीं किया और उन्हें तत्काल वहीं पर नष्ट कर दिया। आरोपी के खेत से लगभग 4 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया आरोपी के खिलाफ 8ध्20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी के खेत से जप्त किए गए गांजे की बाजारू कीमत लगभग 42 हजार रुपए बताई जा रही है। जिले में गांजे की खेती पकड़े जाने से विभाग के अंदर खलबली मची हुई है। अब पुलिस इस तरह की खेती करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचने के काम में लग गई है।
✍️ अजय त्रिपाठी (न्यूज एडिटर)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
