विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण

(इन्दौर)  विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने आज इंदौर जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर  धारनाका , गवली पलासिया, बड़गोंदा, दतोदा और चोरल का आकस्मिक निरीक्षण किया l विधायक सुश्री ठाकुर ने औषधालय की व्यवस्था देख कर प्रसन्नता व्यक्त की। सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारियों  द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। जिसमें वाटर टेस्टिंग, नमक में आयोडीन टेस्टिंग, बी.पी., एचबी की जॉच के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। सुप्रजा कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. अल्पना द्वारा गर्भ संस्कार के विषय में जानकारी दी गई। वयोमित्र डॉ. नितिन सोनी द्वारा भी हेल्थ के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आयुर्विद्या की जानकारी डॉ. अनुराग भट्ट द्वारा दी गई। विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों की सराहना की।   इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण भी किया।

निरीक्षण के दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बरिया, नोडल अधिकारी  डॉ. राकेश गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम तिवारी, डॉ. नेहा भाना, डॉ. प्रिया वर्मा, डॉ. सीमा आर्य, डॉ. रागिनी शिवहरे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *