‘‘स्वयं एवं समाज के लिए योग’’ की थीम पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम
(हरदा) दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम ‘‘स्वयं एवं समाज के लिए योग की थीम’’ पर मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउंड भोपाल में 21 जून को प्रातः 6 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिला, विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रातः 6 बजे से होगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर मुख्य अतिथि के रूप मेें शामिल होंगी।
