दिव्यांगों के प्रमाण पत्र तैयार करने हर गुरूवार को जिला चिकित्सालय में बैठेगा मेडिकल बोर्ड
(अनुपपुर) जिले के दिव्यांग जनों को उनकी पात्रतानुसार शासकीय लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक गुरूवार के दिन जिला चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड बैठेगा। इस बोर्ड में हड्डी, नेत्र एवं शिशु रोग तथा मेडिसिन के विषय विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहकर दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुशंसा उपरांत दिव्यांग प्रमाण पत्र/यू.डी.आई.डी. कार्ड जारी किए जाएंगे।
