स्वस्थ जीवन के लिए योग और श्री अन्न जरूरी – कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं श्री अन्न संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं जीवन के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से योग को प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री अन्न/मोटा अनाज से विभिन्न प्रकार के फायदे हैं। उन्होंने सभी को इसके संबंध में जानकारी देते हुए इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि श्री अन्न (मोटा अनाज) अनेक प्रकार की बीमारियों से लड़ने में सहायता करता है तथा शरीर को आवश्यक पोषक तत्व तथा उच्च ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है। कार्यक्रम में मोटे अनाज के उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करने हेतु भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा श्री अन्न संवर्धन अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री नयन मिश्रा एवं श्रीमती माधुरी राठौर द्वारा योगाभ्यास कराया गया तथा योग विधा के संबंध में जानकारी दी गई। जिलेभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला, विकासखण्ड, नगरीय एवं ग्रामीण निकाय स्तर पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों, नागरिकों, शासकीय सेवकों, पत्रकारों, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि ने बड़ी संख्या में बढ़चढ़ कर सहभागिता की।
इस अवसर पर श्री अन्न कोदो का किसानों को मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप जायसवाल ने मंच से वितरण किया किया
