पिस्टल अड़ा कर आधा दर्जन युवकों ने की थी व्यापारी से लूट, आरोपी गिरफ्तार
माधवनगर अंतर्गत हुई सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया खुलासा
(कटनी) हीरापुर कौड़िया से बड़खेड़ा के बीच सराफा कारोबारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण कुमार सोनी शाम सात बजे दुकान बंद कर सोने के जेवरात कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए, चांदी के जेवरात 1लाख 30 हजार रुपए एवं दो लाख नगद रुपए बेग में रखकर घर जा रहे थे तभी रास्ते में आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें रोका और उनका बैग छीन लिया था । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों कि तलाश शुरू की थी। आस पास के लोगो से पूछताछ व सीसीटीवी केमरों को खंगालने के बाद सात लोग मौके पर देखे गए जिन्हे गिरफ्तार किया गया है। मदन पिता हरीदीन उम्र 27 वर्ष, वार्ड नं 02 भैसवाही, थाना- विजयराघवगढ़, चिंटू उर्फ शैलेन्द्र परिहार पिता रंजीत सिंह उम्र-24 वर्ष निवासी भैंसवाही, लक्ष्मी प्रसाद उर्फ छोटू पिता हजारी साहू उम्र 24 वर्ष निवासी घुनसुर थाना विगढ़, संजय कुशवाहा पिता विजय कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवाली कन्हवारा, मनु तिवारी पिता सुनील तिवारी उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नःं 02, लाल बहादुर शास्त्री, नंदन भवन होटल डे घात, पन्ना मोड, नितिन गर्ग पिता विष्णुदत्त गर्ग उम्र 20 वर्ष निवासी हीरापुर, शिवम पिता शम्भू मिश्रा उम्र 19 वर्ष निवासी पुरैनी थाना ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सातों लोगो ने पूछताछ की गई तों इन्होने वारदात को करना कबूल किया। जिनके कब्जे से एक नग पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस, 8 मोबाइल व लूट किए गए सोने चांदी के जेवरात आदि मशरूका जब्त किया गया है। गौरतलब है कि प्रार्थी कृष्ण कुमार सोनी पिता स्वण् गनेश प्रसाद सोनी उम्र 60 साल निवासी हीरापुर कौडिया 18 जून की शाम 7 बजे लड़के संदीप कुमार सोनी के साथ मोटर सायकल मे पीछे बैठकर बड़खेड़ा में दुकान बंद कर दुकान से सोने चांदी के जेवरात व नगद सहित दुकान का बही खाता रजिस्टर काले रंग बैग में रखकर बैग को थैले में रखकर घर जा रहा था तभी रास्ता रोककर बदमाशों ने सराफा व्यापारी से सोने के जेवरात कीमती लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये, चांदी के जेवरात कीमती लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये के एवं 2 लाख रुपये नगद बदमाशों ने लूट लिए थे। घटना के बाद अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमति ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, उनि नीरज दुबे थाना प्रभारी एनकेजे, उनि महेन्द्र जायसवाल चैकी प्रभारी झिंझरी, उनि दुर्गेश तिवारी चैकी प्रभारी निवार द्वारा लूट/डकैती करने वाले सात आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरपफ्तार करने के साथ ही उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
✍️ (अजय त्रिपाठी)
न्यूज एडिटर
RPKP INDIA NEWS
