चलती ट्रेन में टीसी राठौड़ की तबीयत बिगड़ी, छनेरा स्टेशन पर तत्काल सहयोगी ने उतारा

(हरदा) मध्य रेल्वे प्रधान टिकट निरीक्षक निलेश कुमार राठौर का आज आकस्मिक निधन हो गया। वे डाउन में काशी एक्सप्रेस को लेकर खंडवा से निकले थें परन्तु अपनी मंजिल इटारसी से पूर्व छनेरा स्टेशन पर उन्हें सीने में तकलीफ़ होने पर प्राथमिकी उपचार के लिए तत्काल उतारा गया । परन्तु काल के मुंह से बचाया नहीं गया ।

उनके निधन से रेल्वे टीटीई जगत में गहरा शोक व्याप्त है। राठौर अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ टीटीई अनील कुमार सोनी ने चौथासंसार को बताया कि उनकी बेहद कर्मठ, लगनशील, ईमानदार और समर्पण भाव से सेवा देने वाले कर्मचारी के रूप में विशेष पहचान थी। इन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रिंसिपल चीफ कर्मिशयल मैनेजर मुम्बई व्दारा भी पुरस्कृत किया गया था।
राठौड़ की अल्प आयु में निधन से टीटीई जगत में गहरा शोक व्याप्त है। वे इटारसी खंडवा भुसावल सहित मुम्बई की ट्रेनो में मानवीय संवेदनाओं के माध्यम से आमजन के लिए हमेशा सजग सहज अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहते थे। उनके निधन पर मजिस्ट्रेट स्क्वाड के मुख्य टिकट निरीक्षक दिनेश कुमार , मुख्य टिकट निरीक्षक आर पी राम , उप मुख्य टिकट निरीक्षक अजय खोसला, मुख्य टिकट निरिक्षक अनिल सोनी ऋषि सोनकर सहित पत्रकार मुईन अख्तर खान लायंस क्लब खंडवा प्रमुख वसीम कुरैशी, स्पोर्ट्स प्रभारी फहीम कुरैशी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
   RPKP INDIA NEWS
                  हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें