ग्राम पंचायत झिरिया से हुआ स्वस्थ गांव से स्वस्थ प्रदेश अभियान का शुभारंभ
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने की 75 नेत्र रोगियो की निः शुल्क जांच
(कटनी) राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा स्वस्थ गांव से स्वस्थ प्रदेश अभियान चलाया गया है जिसका शुभारंभ ग्राम पंचायत झिरिया में सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ के बीएमओ डॉ.विनोद कुमार की उपस्थिति में किया गया। राहत समर्पण सेवा समिति स्वास्थ शिक्षा, रक्त दान शिविर, गरीबों की मदद, फल डोनेट नेत्र एव चिकित्सा शिविर के माध्यम से लगातार सेवा करते आ रही है। इसी क्रम में समिति द्वारा स्वस्थ गांव से स्वस्थ प्रदेश अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत झिरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 75 लोगों की निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ जांच की गई। इस दौरान सिविल अस्पताल वि.गढ़ ब्लॉक मेडीकल ऑफीसर डॉ. विनोद कुमार, मेडीकल ऑफीसर डॉ. डेनियल परमार मौजूद थे। चिकित्सकों ने बताया की विजयराघवगढ़ में नेत्र जांच में अधिकतर मरीजों को मोतियाबिंद तथा दूरदृष्टि की बीमारी का प्रकोप देखा गया है। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधापन से बचा जा सकता है। शिविर के दौरान प्रयोग होने वाली दवाइयां आंखों की स्क्रीनिंग एवं ड्रॉप्स ग्राम पंचायत परिसर में निःशुल्क वितरण की गई साथ मोतियाबिंद ऑपरेशन के ब्लड प्रेशर की जांच साथ ही शुगर की जांच भी की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेंद्र उरमलिया उपसरपंच, पंच, समिति के अध्यक्ष डॉ शारदा साहू, उपाध्यक्ष डॉ.विपिन पटेल, रोशनी बागरी, भूमि सिंह आदि की उपस्थिति थी।
✍️ (अजय त्रिपाठी)
न्यूज एडिटर
RPKP INDIA NEWS
