दो दिवसीय “राष्ट्रीय शिक्षा महोत्सव“
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल मुख्य विमर्श राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के संदर्भ में शिक्षकों की भूमिका पर केन्द्रित किया गया जिसमें शिक्षक संदर्भ समूह जिला सागर के सदस्यो ने प्रदेश भर से आए शिक्षकों के साथ सेमिनार में सहभागी बने
इसके पूर्व कोलम्बो से पधारे एड एट एक्शन के दक्षिण एशिया के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक (अन्तर्राष्ट्रीय) रवि प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक गण जिस विश्वास से काम कर रहे हैं वह बच्चों की शिक्षा की दुनिया को बदलने के लिए काफी है। श्री सिंह ने कहा कि वैसे तो शिक्षक के ऊपर कई सारी जिम्मेदारी हैं लेकिन उसके बावजूद भी शिक्षक पूरी तन्यमता से काम कर रहे हैं और बच्चों की दुनिया में रंग भर रहे हैं। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षक और शिक्षा को समग्रता में समझना जरुरी हैं।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सीटीईएफ की ओर से डॉ. के. एम. भंडारकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सीटीईएफ, नागपुर तथा प्रोफ्रेसर नीलिमा भगवती आसाम, ईसीसीई विशेषज्ञ ऊषा शर्मा, आदित्य बिडला ग्रुप के ग्रासिम सीएसआर हेड सतीश भुवित तथा अल्ट्रा टेक सीएसआर हेड शिव शंकरा भी मौजूद रहे। आयोजन की जानकारी देते हुए शिक्षक संदर्भ समूह के संस्थापक समन्वयक डॉ. दामोदर जैन ने बताया कि इस राष्ट्रीय शिक्षा महोत्सव को देश के दो शिक्षाविदों डॉ. गुलाब चौरसिया और गिजू भाई बधेका के शिक्षा के प्रति उनके अवदानों को समर्पित कियाद्य ज्ञात हो कि डॉ. चौरसिया भारत के ऐसे पहले शिक्षाविद थे जिन्हें वर्ल्ड काउंसिल फॉर एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन का फेलो और आजीवन सदस्य चुना गया। इसके अलावा गुजरात के जाने-माने प्रयोगधर्मी शिक्षक गिजुभाई को भी शिक्षा में उनके नवाचार के लिए याद किया जाता है।
इसके अलावा एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रो जे. एस. राजपूत तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और एड एट एक्शन इण्डिया के भारत वर्ष बोर्ड प्रेसिडेंट शरद चन्द्र बेहार भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का पहला दिन ईसीसीई (शिशु एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था) एवं द्वितीय दिवस राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित संवाद पर केन्द्रित रहा।
इस आयोजन में मध्यप्रदेश के 40 जिलों के लगभग 125 शिक्षक शामिल हुए। सागर जिले से शामिल शिक्षको में श्रीमती कृष्णा साहू जिला समन्वयक, मनीष माथुर सह समन्वयक, शिवकुमार पाटकर, राजेश नेमा, नमिता खरे, दीपा अहिरवार, अर्जुन पटेल, विजय सिंह गौंड को शिक्षक संदर्भ समूह एवं काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में शिक्षको की भूमिका एवं मेरा विद्यालय मेरी पहचान के अंतर्गत आंनद घर बनाने के लिए प्रदेश से आए शिक्षकों के साथ किया सम्मानित गया।
इस अवसर पर “हमारा विद्यालय, हमारा आनंद” नामक पुस्तक तथा मासिक पत्रिका “अध्यापक की आवाज” का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य एड एट एक्शन के क्षेत्रीय निदेशक प्रवीण भोपे ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दामोदर जैन द्वारा किया गया।
