जिले के सात नगरीय निकायों में 23 करोड़ 82 लाख रुपए से अधिक लागत से लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट कार्य किए जाएंगे

बैठक में डीपीआर अनुमोदित की गई

(रतलाम)  स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत जिले के 7 नगरीय निकायों में 23 करोड़ 82 लाख 19 हजार रुपए लागत के लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट कार्य किए जाएंगे। सोमवार को विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर तथा कलेक्टर श्री राजेश बाथम की उपस्थिति में आयोजित जिला समीक्षा तथा निगरानी समिति की बैठक में कार्यों की डीपीआर अनुमोदित की गई, इनमें जिले के आलोट, ताल, बडावदा, पिपलोदा, नामली, सैलाना तथा धामनोद नगरीय निकाय सम्मिलित हैं।बैठक में नगर परिषद बड़ावदा की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना कुमावत, नगर परिषद नामली की अध्यक्ष श्रीमती अनीता परिहार, नगर परिषद ताल के अध्यक्ष श्री मुकेश परमार, नगर परिषद धामनोद की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डिंडोर, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण पाठक तथा जिले की नगर पालिकाओं के अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में बताया गया कि जिले की नगर परिषद आलोट में 6 करोड़ 55 लाख 11 हजार रुपए लागत के लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट कार्य किए जाएंगे। इसी प्रकार ताल में 4 करोड़ 23 लाख 99 हजार रुपए लागत के, बडावदा में 2 करोड़ 41 लाख 41 हजार रुपए लागत के, पिपलोदा में 2 करोड़ 32 लाख 65 हजार रुपए लागत के, नामली में 2 करोड़ 68 लाख 98 हजार रुपए लागत के, सैलाना में 3 करोड़ 24 लाख रुपए लागत के तथा धामनोद में 2 करोड़ 36 लाख रुपए लागत के कार्य किए जाएंगे।

नगर परिषद आलोट द्वारा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट कार्यों की तैयार कराई गई डीपीआर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के पर तैयार कराई गई है।बैठक में आलोट नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप श्रीवास्तव, ताल नगर पालिका अधिकारी श्री राजा यादव, बडावदा नगर पालिका अधिकारी श्री रामचंद्र सिंदल, पिपलोदा नगर पालिका अधिकारी श्री अनवर गोरी, सैलाना नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल जोशी, धामनोद नगर पालिका अधिकारी श्री जगदीश भैरवे उपस्थित थे।क्रमांक-115/637/2024

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें