नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत पाली पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान लोगों को दिलाई शपथ

(उमरिया)  पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन अनुसार नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत पाली पुलिस थाना प्रभारी मदनलाल मरावी के मार्गदर्शन पर बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 15 में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने उपस्थित लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि नशे के प्रकार, नशे की बीमारी से मुक्ति व नशा प्रयोग करने वाले व्यक्ति के मुख्य लक्षणों आदि की विस्तार से जानकारी की. सभी लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होनेवाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गयी।नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रुप देना है ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान दे सकें। नशा मुक्ति जागरूकता वालंटियर हिमांशु तिवारी ने नशे के प्रकार, नशा एक बीमारी है, नशे की बीमारी से मुक्ति, नशे के बारे में पैदा हुई गलत धारणाओं व नशा प्रयोग करने वाले व्यक्ति के मुख्य लक्षणों आदि की जानकारी विस्तार से देकर नशा न करने बारे लोगों को जागरूक किया गया। सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि नशा मुक्त भारत अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े, ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम के समापन में उपस्थित लोगों को नशा न करने हेतु शपथ दिलाई गई। जागरूकता अभियान के दौरान थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे, आरक्षक यशवंत सिंह, हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, राहुल सिंह, पारस सिंह परिहार, राजा पटेल व समस्त वार्ड वासी उपस्थित रहे। क

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें