विशिष्ट शैक्षणिक संस्‍थानों को सर्वसुविधायुक्त बनाएंगे-जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह

जिले के जनजातीय कार्य विभाग के कार्यों की मंत्री ने की समीक्षा, व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने दिए दिशानिर्देश

(अनुपपुर)  जिले के एकलव्य मॉडल तथा कन्या शिक्षा परिसर, क्रीड़ा परिसर जैसे विशिष्ठ संस्थाओं सहित अन्य विद्यालयों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। ताकि इन विशिष्ट संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो सके। उक्ताशय के विचार मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में व्यक्त किए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें