वृक्षारोपण महोत्सव पर किया गया पौधारोपण

(विजयराघवगढ़) वन परिक्षेत्र में वृक्षारोपण महोत्सव के अवसर पर वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा के मार्ग दर्शन में पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उदय राज सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष रंगलाल पटेल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, एसडीएम महेश मंडलोई, एसडीओपी के पी सिंह, जनपद सीईओ ब्रतेश जैन, सीएमओ नगर परिषद रामावतार पटेल , थाना प्रभारी रितेश शर्मा , बीएमओ डाoविनोद कुमार एवं अन्य डॉक्टर्स,पत्रकार जागेश्वर प्रसाद मिश्र, हंसराज सिंह ठाकुर, संत कुमार विश्वकर्मा , सरपंच टीकर, सरपंच बंजारी मोo अल्ताफ छोटे चच्चा, सरपंच खिरवा, वन समिति अध्यक्ष टीकर, बंजारी, खिरवा, वन समिति सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया।

इसके साथ ही उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक, कन्या शाला के प्राचार्य राम निधि मिश्र, स्काउट गाइड प्रभारी ओ पी सोनी, शिक्षक रवि बेन सहित छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर वृक्षारोपण किया।

छात्राओं द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री जैन से पर्यावरण से संबंधित जिज्ञासा जाहिर कर प्रश्न पूछे। पौधों के प्रकार, पौधों को लगाने का तरीका, पर्यावरण संरक्षण के बारे में वनपरिक्षेत्र अधिकारी विवेक कुमार जैन द्वारा छात्र छात्राओं के प्रश्नों का गंभीरता से उत्तर देते हुए समझाया गया।

इसअवसर पर गणमान्य नागरिक व वन परिक्षेत्र सहायक रामनरेश भट्ट,, रामेश्वर तिवारी, रमेश कुशवाहा, बीट प्रभारी संदीप बहेली क्षेत्रीय ग्रामीण जनो व छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
   विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें