सुरक्षित गर्भपात सेवा एवं परिवार नियोजन की समीक्षा बैठक आयोजित
(सीधी) जिले में उपसंचालक रीवा डॉ० डीपी अग्रवाल की अध्यक्षता में सुरक्षित गर्भपात सेवाओं एवं परिवार नियोजन के अस्थाई साधनो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमएचओ सीधी डॉ आई जे गुप्ता, डीएचओ-1 डॉ सुनीता तिवारी, डीएचओ -2 डॉ अजय प्रजापति, सीएसी मास्टर ट्रेनर डॉ दीपा रानी इसरानी आईपास भोपाल संस्था से संभागीय समन्वयक खालिद सिद्दकी एवं पवन बारी उपस्थित रहे।
बैठक में एमटीपी संशोधित अधिनियम पर उन्मुखीकरण के साथ एचएमआईएस डाटा का समीक्षा किया गया। एमटीपी एक्ट के अंतर्गत मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग हेतु निर्धारित प्रपत्रों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। ताकि सुरक्षित गर्भपात सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके। सीएमएचओ डॉ गुप्ता ने बताया कि जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, दूरस्थ गांव की महिलाओं को बेहतर सुरक्षित गर्भपात सेवाएं मिल सके। इसके लिए सभी बीएमओ एवं बीपीएम को एचएमआईएस पोर्टल पर डाटा एंट्री सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। संभागीय समन्वयक पवन बारी द्वारा ब्लॉक वाइज परिवार कल्याण के अस्थाई साधनों एवं 2023-24 के लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि पर चर्चा की गई तथा अंतरा सर्विस को बढ़ाने और पीएमएस प्रपत्र भरने के लिए कहा गया।
