सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया
(टीकमगढ़) जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम द्वारा आरसेटी टीकमगढ़ में सिलाई प्रशिक्षण के 29 एवं ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के 29 प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिय एवं स्वरोजगार के लिए बैंकों से मुद्रा लोन लेकर स्टार्टअप करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में डीडीयूजीकेवाई के प्रतिनिधि श्री विपिन के द्वारा भी प्रतिभागियों को ट्रेनिंग व प्लेसमेंट को लेकर समझया गया, जिसमंे ग्रामीण बेरोजगार युवा/युवतियों को भेजने हेतु बताया गया। प्रशिक्षण में शामिल प्ररिभागियो द्वारा प्रशिक्षण मिलने पर खुसी जाहिर की व स्वयं के जीवन मे इसके माध्यम से एक नई दिशा प्राप्त होने की बात कही।
प्रशिक्षण में एनआरएलएम टीकमगढ़ के जिला प्रबंधक कौशल विकास के श्री धर्मेन्द्र करोरिया, आरसेटी निदेशक श्री विवेक रघुवंशी, समस्त आरसेटी स्टाफ उपस्थित रहा।
