स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम द्वारा एक दिवसीय अभियान चलाकर सीएनडी अपशिष्ट का किया गया संग्रहण
(कटनी) शासन के निर्देशानुसार कटनी नगर निगम द्वारा नागरिकों की सहभागिता के साथ जारी स्वच्छता अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। महापौर प्रीति संजीव सूरी के निर्देशन एवं निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में नगर में दिनांक 25 जून 2024 को एक दिवसीय अभियान का आयोजन करते हुए निर्माण एवं विध्वंस सामग्री के संग्रहण का कार्य किया गया। नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन आदेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम प्रशासन एवं उनकी सहयोगी संस्था ओम सांई विजन के सदस्यों एवं अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों द्वारा इस एक दिवसीय अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 चन्द्रशेखर आजाद एवं वार्ड क्रमांक 23 रघुनाथगंज वार्ड स्थित रामलीला मैदान में अनाधिकृत रूप से पड़ी हुई सीएनडी अपशिष्ट का संग्रहण किया गया तथा प्रशंसकरण इकाई तक परिवहन किया गया। इसके साथ ही सहयोगी संस्था के सदस्यों द्वारा लोगों को सीएनडी अपशिष्ट को बाहर न फेंक कर नगरीय निकाय को देने एवं ऐसा न करने पर चलानी कार्यवाही किए जाने हेतु जानकारी दी गई साथ ही सभी से अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील की गई। अभियान के दौरान अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र प्यासी] ब्रांड एम्बेसेडर आशुतोष मानके] प्र.वार्ड दरोगा अतुल गुप्ता] आरिफ खान] राहुल करियार] मनीराम बैगk एवम सहयोगी संस्था ओम साईं विज़न के प्रोजेक्ट इंचार्ज जीशान खान] टीम लीडर सुरेंद्र पांडेय] सुपरवाइजर धनराज विश्वकर्मा की उपस्थिति रही।

