वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आयोजित की गई सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक

( कटनी) वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित लक्ष्यानुसार वसूली के संबंध में दिनॉक 25 जून 2024 मंगलवार को सांय बजे से राजस्व सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक एमआईसी कक्ष नगरपालिक निगम कटनी में आयोजित की गई। उक्त बैठक में विगत वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में की गई वसूली की समीक्षा की जाकर 15 प्रतिशत अधिक राशि वसूल किये जाने के साथ ही बाजार बैठकी की वसूली में वृद्धि किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये। वर्तमान में सालहाल का सम्पत्तिकर जमा किये जाने पर प्रतिशत की छूट प्रदाय की जा रही है अतः समस्त करदाताओं से अपील की गई कि समय पर अपने कर का भुगतान करते हुये निगम द्वारा प्रदाय की जा रही छूट का लाभ प्राप्त करते हुए कटनी के सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें। बैठक में निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्लसलाहकार समिति के प्रभारी सदस्य शशिकांत तिवारी] सदस्य वंदना राजकिशोर यादव] एडवोकेट सुरेन्द्र गुप्ता] रेखा संजय तिवारीईश्वर बहरानी] प्रभा गुप्ताउपायुक्त पी के अहिरवार]राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक के साथ-साथ समस्त राजस्व उप-निरीक्षकगण तथा नामांतरण लिपिक] राजस्व लिपिक की उपस्थिति रही।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें