टीकमगढ यातायात पुलिस ने काटे 20 चालान बांटे हेलमेट रास्ते से हटाए साइन बोर्ड
(टीकमगढ़) पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सीताराम, अनु. अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में विगत 10 दिवस में टीकमगढ़ शहरी क्षेत्र में यातायात में अवरोध उत्पन्न कर रहे ऐसे साइन बोर्ड को जप्त कर लिया गया। साथ ही ऐसे वाहन जो सड़क पर गलत तरीके से खड़े किए गए थे जप्त कर चालानी करवाही की गई।
इस दौरान लोगों की जीवन रक्षा हेतु जागरूक करने के साथ ही साथ मोटरसाइकिल चालकों को जन सहयोग से हेलमेट वितरित किये गये ताकि वह अपने जीवन के लिए सजग हो सकें। ऐसे वाहन चालक जिनमें तमाम जागरूकता एवं चेतावनियों के उपरांत भी नियम नहीं मान रहे हैं के विरुद्ध संपूर्ण जिले में चालानी कार्रवाई की गई एवं 878 चालान कर 3,26,200 राशि रूपये वसूल की गई। साथ ही विभिन्न गलियों में जाम की स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। आगामी समय में हाथ ठेला संचालकों के विरुद्ध सड़क पर व्यापार करने की दशा में नगरीय प्रशासन के सहयोग से कठोर कार्रवाई के प्रयास किए जायेंगे।
