सेवानिवृत्ति पर मुकेश कुमार जैन को दी गई विदाई*
कलेक्टर ने की सराहनीय कार्यकाल की प्रशंसा*
(छतरपुर) कलेक्टर ने कहा कर्तव्य के साथ सभी से स्नेह पूर्ण व्यवहार रहाकलेक्टर कार्यालय छतरपुर में मुकेश कुमार जैन सहायक ग्रेड-3 का 28 जून 2024 को शासकीय सेवा कार्यकाल समाप्त होने पर कलेक्टर संदीप जी.आर. द्वारा विदाई दी गई। कलेक्टर द्वारा श्री जैन की लगभग 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद 62 वर्ष में रिटायर्ड होने पर शॉल श्रीफल से स्वागत किया गया और उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एडीएम मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर जी.एस. पटेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों द्वारा श्री जैन का स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई। श्री जैन ने कलेक्ट्रेट को विभिन्न शाखाओं में कार्य संपादित किया है और सहायक स्टेनो के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। कलेक्टर श्री जी.आर. ने कहा इनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा, इनका कर्तव्य निर्वहन के साथ सभी के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार रहा।
