आवारा मवेशियों से आमजन परेशान – कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल

Advertisement

(हरदा) शहर की सड़कों पर घूमते आवारा मवेशी वाहन चालकों व राहगीरों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। यह समस्या इंदौर रोड, खंडवा बायपास, सब्जी मंडी, छिपानेर रोड, घंटाघर मुख्य मार्ग, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखाई देती है। बरसात शुरू होने के बाद सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा बढ़ गया है। आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पशुओं के स्वच्छंद विचरण से आवागमन बाधित होने के साथ राहगीरों को आने-जाने में जानवरों का भय बना रहता है। शहर की सड़कों पर आवारा जानवरों का कब्जा होने के पीछे बहुत हद तक पशु मालिक भी जिम्मेदार हैं। मवेशियों से हित साधने के बाद इन्हें सड़कों पर आवारा घूमने के लिए इस तरह छोड़ दिया जाता है जैसे मवेशियों से उनका कोई नाता न हो।

नपा प्रशासन द्वारा सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस लाए जाने पर इनके मालिक पर जुर्माना व जानवरों की नीलामी का भी प्रावधान है। सड़को से निकाल कर मुख्य मार्गों के निकट और शहरों से जुड़े क्षेत्रों में गौशालाओं का चयन कर गौशालाओं और गोठानों या उचित स्थानों पर छोड़ना चाहिए। बारिश में शहर की सड़कों पर बेखौफ घूम रहे मवेशी लोगों के लिए मुसीबत बन रहे है। शहर की सड़कों पर घूम रहे और जहां तहां बैठे मवेशी आए दिन हादसों का भी कारण बन रहे हैं।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
       हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें