जिले के ग्राम पंचायत भवन परिसर की रिक्त भूमि पर पौधरोपण का कार्य प्रारंभ

Advertisement

(अनुपपुर) कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के दिशा निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायत भवन परिसर के रिक्त भूमि पर फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारी व नागरिकों की सहभागिता से पौधारोपण के कार्यक्रम किए जा रहे हैं पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ग्राम पंचायत के अमले को जवाबदेही सौपी गई है।

जिले के ग्रामीण अंचल में ग्राम पंचायत के अलावा रिक्त पड़ी भूमि पर पौधारोपण करने तथा नागरिकों के खेत/ बाडी में पौधारोपण का कार्य भी जिले भर में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें