क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा कर रहे थे परिवहन, आरटीओ के दल ने औचक निरीक्षण कर 3 स्कूल वैन और 1 पिकअप जप्त

Advertisement

(उमरिया)  जिले मे क्षमता से अधिक बच्चो् को बैठाकर स्कूल वाहनो व्दारा परिवहन की शिकायत कलेक्टर को लगातार मिल रही थी। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने इस संबंध मे जिला परिवहन अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिला मुख्यालय उमरिया में एक जुलाई से सभी विद्यालय संचालित हो गये है । साथ ही नगर में कुछ स्कूल वैन कॉमन सर्विस के तहत चल रहे है। अभिभावकों से मोटी रकम वसूलने के बावजूद भी स्कूल वैन का रेगुलर मेंटेनेंस, फिटनेस और इंश्योरेंस पर विद्यालय प्रबंधन ध्यान नहीं देता है। इस मामले को संज्ञान मे लेते हुये परिवहन विभाग व्दारा जिला मुख्यालय उमरिया में दल गठित कर सुबह विद्यालय जाते समय चौक चौराहों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया की कई वैन में तो क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा कर बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। बिना फिटनेस परमिट के सड़क पर दौड़ रही स्कूल वैन और पिकअप जिला परिवहन अधिकारी उमरिया संतोष पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे कई वाहन मिले हैं जिनकी इंश्योरेंस और फिटनेस तक नहीं है। इस तरह 3 स्कूल वैन और सड़क पर बिना फिटनेस परमिट के दौड़ रही पिकअप को जप्त किया गया है। तीनों स्कूल वैन और पिकअप को कोतवाली उमरिया में खड़ा किया गया है। जिन वाहनो पर कार्यवाही हुई है, उनमे ग्रामीण परिवहन के लिए रजिस्टर्ड एमपी 54 जीपी 0115 को स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए उपयोग में लिया जा रहा था। प्राइवेट वाहन के रूप में पंजीकृत वाहन क्रमांक एमपी 20 सीएल 6892 को वैन में आईपीएस स्कूल के बच्चों को परिवहन किया जा रहा था। वाहन क्रमांक एमपी 54 टी 0406 टैक्सी जिसमें बच्चों का परिवहन किया जा रहा था उसका ना तो फिटनेस था और ना ही परमिट वैलिड था। कार्रवाई के दौरान कटनी से सब्जी का परिवहन करके उमरिया लाने वाली पिकअप क्रमांक एमपी 21 जी 3038 के औचक निरीक्षण के दौरान फिटनेस और परमिट न मिलने कारण जप्त किया गया है। वही 1 जुलाई को ग्राम बड़ेरी के पास एक ऐसी स्कूल बस को जप्त किया गया है, जिसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ था उन्होंने आगे कहा जिला मुख्यालय उमरिया सहित जिले के सभी नगरीय केन्द्रों में जहां स्कूली वैन के माध्यम से बच्चों को लाने ले जाने का काम किया जाता है ऐसे सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करके ऐसे तमाम वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें