कुपोषण मुक्त कटनी बनाने की दिशा मे कलेक्टर के प्रयास हुए फलीभूत कटनी जिले के कुपोषण दर मे रिकॉर्ड 45 प्रतिशत की कमी जिला प्रशासन
आव्हान पर स्वैच्छिक एवं सामाजिक संगठनों ने जन सहयोग का बढाया हांथ कटनी वासियों की समन्वित भागीदारी से सुपोषण अभियान को मिली बड़ी कामयाबी
(कटनी) राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रुप में घोषित शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में तीसरा दिन प्रातः 10 बजे से दीक्षारंभ समारोह प्रारंभ हुआ। इस दीक्षारंभ समारोह की अध्यक्षता डॉक्टर एम पी यादव विभाग अध्यक्ष भौतिक शास्त्र के द्वारा की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉण् एसण् के खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम से विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बुधवार का कार्यक्रम विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहा। डॉण् हेमलता गर्ग प्राध्यापक विभाग अध्यक्ष समाजशास्त्र ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न और उससे संबंधित विभिन्न कानून के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की। भौतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर आर पी सिंह ने सूचना के अधिकार अधिनियम के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से अवगत कराया तथा उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसी भी शासकीय संस्थान से सूचनाओं कैसे प्राप्त की जा सकती हैए मध्य प्रदेश में लागू लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के विभिन्न पहलुओं का वर्णन अजय कुमार कुररिया सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र के द्वारा किया गया। आज के युग में साइबर अपराध एक चुनौती हैए इसकी पहचान और इससे बचाव के बारे में श्री आनंद प्रताप सिंह सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र ने विद्यार्थियों को अवगत कराया। आर्थिक क्षेत्र में बौद्धिक संपदा अधिनियम एक ज्वलंत प्रश्न है। इस पर लोगों की जानकारी अत्यंत कम है इस कमी को पूर्ति श्री सुनील कुमार त्रिपाठी सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र ने की। उन्होंने बौद्धिक संपदा अधिनियम से संबंधित विभिन्न पहलूओं पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। डॉक्टर रितु त्रिपाठी अतिथि विद्वान समाजशास्त्र ने सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सेवा के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया। राजेश कुमार साहू सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की। क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों को प्रेमचंद की कहानी नमक के दरोगा पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई समापन सत्र के मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार गुप्ता टेनिस खिलाड़ी रहे। उन्होंने खेल के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। इसके साथ महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों की झलकियां भी दिखाई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर माधुरी गर्ग प्राध्यापक हिंदी ने किया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर केपी मिश्राए डॉ विनय बाजपेईए प्रोफेसर जी एम मुस्तफाए डॉक्टर वीरेंद्र कुमार द्विवेदीए डॉक्टर सरदार दिवाकरए डॉक्टर संतोष कुमार सिंहए एवं महाविद्यालय के अधिकारियोंध्कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा।
