शासन की लोक हितकारी योजनाओं का लाभ समस्त बैंकर्स प्राथमिकता के साथ प्रदान करें -कलेक्टर श्री आर्य
जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक में समस्त बैंकर्स को निर्देश दिए कि शासन की लोक हितकारी योजनाओं का लाभ पत्र सहित ग्रामीणों को प्राथमिकता के साथ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो बैंकर समय पर एवं लक्ष्य के अनुसार लाभ प्रदान करेंगे उनको 15 अगस्त के दिन पुरस्कृत भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स सप्ताह में दो दिन शासन की लोक हितकारी योजनाओं के लिए अलग से काउंटर बनाकर पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों का निराकरण कराए। उन्होंने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना शुपालक को एवं मस्तक कृषकों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड का कार्य प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने कहा कि उद्यानकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करें।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना एवं टांट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में लक्ष्य के अनुसार पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें उन्होंने कहा कि संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत भी अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें ।
उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स शासन की योजनाओं की प्रकरणों का निराकरण भी समय सीमा में करें। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने स्व सहायता समूह हेतु नगद धन राशि सीसीएल की प्रगति की समीक्षा की । उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर नगरी परियोजना अधिकारी की सराहना की एवं कहा कि इस वर्ष और भी अच्छा कार्य किया जाए।
जिला शहरी विकास अभिकरण डूडा के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी अजीबिका मिशन एवं प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत लक्ष्य की अनुसार कार्य किया जा रहा है जो की सराहनीय है । उन्होंने पशुपालकों एवं मत्स्यपालकों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए शिविर लगाए।
कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें। कलेक्टर श्री आर्य ने नाबार्ड द्वारा संचालित योजना की संबंध में भी चर्चा की एवं निर्देश दिए कि नाबार्ड के द्वारा जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं उसका प्रचार प्रसार किया जाए एवं आवश्यकता पड़ने पर प्रदर्शनी लगाकर जानकारी प्रदान की जावे। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के लंबितप्रकरणों का निराकरण समय पर करने के निर्देश दिए। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि आरसेटी द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण समय-समय पर अधिक से अधिक दिया जावे।
