देवास जिले में पशु पालन विभाग द्वारा मुख्‍य मार्गो पर की जायेगी गौ पेट्रोलिंग

भौरासा तथा शंकरगढ़ टोल प्लाजा पर आकस्मिक आवश्‍यकता के‍ लिए चलित पशु चिकित्सालय वाहन रहेगा तैनात

(देवास)  उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग देवास डॉ सी.एस. चौहान ने बताया कि देवास जिले में मुख्य मार्गों (राष्ट्रीय/राज्य मार्ग) पर गौवंश विचरण की रोकथाम एवं दुर्घटना से बचाव के लिए पेट्रोलिंग वाहन द्वारा ए.बी. रोड उज्जैन एवं भोपाल रोड़ के 40 से 50 किलोमीटर पर गौ पेट्रोलिंग की कार्यवाही सतत् रूप से की जायेगी। आकस्मिक आवश्‍यकता के‍ लिए भौरासा टोल प्लाजा तथा शंकरगढ़ टोल प्लाजा पर चलित पशु चिकित्सालय वाहन (हेल्‍पलाईन नम्‍बर-1962) भी तैनात किये गये है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें