एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व्दारा 6 जुलाई को की जाएगी
(उमरिया) कलेक्टर ने खेत की मेढ़ो, ग्रामीण पहुंच मार्गाें , रेल की पटरियों के किनारे भी नीम, जामुन एवं आम के बीज छिटकने की अपील की
उमरिया 4 जुलाई – एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व्दारा 6 जुलाई को की जाएगी । जिले में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में वृहद स्तर पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । 6 जुलाई को 2 लाख पौध रोपित करने का लक्ष्य जिला प्रशासन व्दारा रखा गया है । प्रदेश सरकार का यह अभियान एक पखवाड़ा तक संचालित किया जाएगा । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने स्कूली एवं महाविद्यालयो के विद्यार्थियों, लाड़ली बहनो तथा जिले के प्रत्येत घर के बाडि़यों में कम से कम एक या उससे अधिक फलदार पौध रोपित करने की अपील समाज के सभी वर्गाे से की है। इस कार्य में एनसीसी, स्काउट, एन एस एस, जन अभियान परिषद, ग्रामीण आजीविका परियोजना, किसान मित्र, किसान दीदीयो, स्व सहायता समूहों के सदस्यों, वन समितियों, मछुआ सहकारी समितियों से भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई है । उन्होने कहा है कि पौध लगाना जितना महत्वेपूर्ण है, उससे ज्यादा महत्वपूर्ण उन पौधो की अपने बच्चो की तरह देखभाल करना है। पौध रोपित करने के पश्चात सेल्फी अवश्य की जाए। कलेक्टर ने बताया कि नीम की बीज , जामुन एवं आम की गुठली को मेढ़ो , रेल्वे लाइन के किनारे तथा ग्रामीण क्षेत्रों के आंतरित मार्गाे या पहुंच मार्गाे में छोड देने से बहुत सारे पौध स्व मेव तैयार हो जाते है। इसलिए पौधरोपण की तकनीक को भी हम सबको अपनाना चाहिए। आते जाते समय इन मार्गाे पर आम, नीम, जामुन की गुठली फेंककर पौध कों संरक्षित करें ।
