कमिश्नर, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण
(शहडोल) कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद, कलेक्टर श्री तरूण भटनागर, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री शक्ति सिंह एवं ग्राम पंचायत के सरपंच श्री श्यामलाल बैगा द्वारा आज ग्राम चटहा के तालाब के तट पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर ने ग्रामीणों से कहा कि वह भी पर्यावरण को बचाने और गांव केा स्वच्छ और संुदर बनाने के लिए पौधरोपण करें और पौधों की सुरक्षा भी करें।
